AN ORIGINAL IDEA. THAT CAN'T BE TOO HARD.THE LIBRARY MUST BE FULL OF THEM
STUDY AT HOME
- TEACHERS RESOURCE FOR LEARNING OUTCOMES
- LEARNING OUTCOMES AT ELEMENTARY STAGE
- ACADEMIC PLAN ASSESSMENT AND ITS IMPLEMENTATION AS PER NEP
- CBSE REVISED SYLLABUS (2021)
- ALTERNATIVE ACADEMIC CALENDER
- SPLIT-UP SYLLABUS 2020-21
- NCERT BOOKS(2020)
- DIKSHA APP
- NCERT SOLUTION-MATHS
- MY CBSE GUIDE
- NATIONAL EDUCATION POLICY 2020
- CBSE SAMPLE PAPER CLASS 10-2020
- KVS- STUDY MATERIAL X & XII
- CAREER & COUNSELING
- E-Books (Class 1& 2)
- E-Books (Class 3-5)
- CBSE SAMPLE PAPER-XII 2022-23
- CBSE SAMPLE PAPER- X 2022-23
- CBSE SYLLABUS 2022-23
- CBSE CURRICULAM 2023-24
- STURDY SUPPORT MATERIAL 2026-27
Monday, January 11, 2021
स्वामी विवेकानंद जी का जीवन परिचय
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी सन् 1863 को हुआ। उनका घर का नाम नरेंद्र दत्त था। उनके पिता विश्वनाथ दत्त पाश्चात्य सभ्यता में विश्वास रखते थे। वे अपने पुत्र नरेंद्र को भी अंगरेजी पढ़ाकर पाश्चात्य सभ्यता के ढंग पर ही चलाना चाहते थे। नरेंद्र की बुद्धि बचपन से बड़ी तीव्र थी और परमात्मा को पाने की लालसा भी प्रबल थी। इस हेतु वे पहले ब्रह्म समाज में गए किंतु वहां उनके चित्त को संतोष नहीं हुआ।
सन्1884 में विश्वनाथ दत्त की मृत्यु हो गई। घर का भार नरेंद्र पर पड़ा। घर की दशा बहुत खराब थी। कुशल यही थी कि नरेंद्र का विवाह नहीं हुआ था। अत्यंत गरीबी में भी नरेंद्र बड़े अतिथि-सेवी थे। स्वयं भूखे रहकर अतिथि को भोजन कराते, स्वयं बाहर वर्षा में रातभर भीगते-ठिठुरते पड़े रहते और अतिथि को अपने बिस्तर पर सुला देते।
